रोरावर पुलिस ने अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया

Aligarh Media Desk


अलीगढ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। थाना रोरावर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारिक उर्फ बबूआ पुत्र सगीर अहमद उर्फ हऊआ निवासी तालसपुर खुर्द, थाना रोरावर, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे थाना रोरावर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।


इस मामले में थाना रोरावर पर मुकदमा संख्या 564/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 से 2024 के बीच चोरी, रेलवे एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरीश कुमार, कांस्टेबल सलीम खान और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।